सरदार बल्लभ पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोया-सुनीता कुमारी

f8167c753c89
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाई गयी लौह पुरुष पूर्व उप प्रधानमंत्री बल्लभ भाई पटेल की जयंती 
रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर 
धानापुर (चन्दौली) क्षेत्र के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल मड़इया मे लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी l साथ ही अध्यापको और छात्रों द्वारा उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली गयी l

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि आज हम एक महान व्यक्ति को याद कर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरदार वल्लभभाई पटेल जी को ‘लौह पुरुष’ के नाम से जाना जाता है क्योंकि उन्होंने भारत को एक साथ जोड़ने का महान काम किया।

 उन्होंने सैकड़ों रियासतों को एक साथ आने की प्रक्रिया को पूरा किया और भारतीय संघ की नींव रखी। सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम के समय महात्मा गांधी के साथ मिलकर जनसंघटन को संगठित किया और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत बनाया। उन्होंने हमारे देश के एकता और अखंडता के लिए अपनी जीवन की सारी शक्ति दी।

आज, हमें सरदार पटेल जी के महान कार्यों को याद रखना चाहिए और उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। उनका संघर्ष और समर्पण हमें एक बनाने का संदेश देता है, चाहे हम जिस भी क्षेत्र में हों, हमें अपने देश के लिए एकजुट होने का संकल्प लेना चाहिए।

 इस अवसर पर प्रधानाध्यपक निठोहर सत्यार्थी, सहायक अध्यापक जीतेन्द्र मौर्य ,मुन्ना राम,अनिल राम,ग्राम प्रधान रविकांत यादव,संतोष सिंह यादव,पूनम वर्मा,निरमा,आगनवाड़ी,पार्वती देवी,रीता देवी,संतोष विश्वकर्मा,रसोइया निर्मला देवी,गिरजा,उषा,छात्र/छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *