रैपुरा गांव में स्वरोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन

40cdf310d37c
नव युवकों में दिखी स्वरोजगार के प्रति सक्रियता 
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा अन्य योजनाओं के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी

चंदौली। जिले के सकलडीहा विकास खण्ड अंतर्गत रैपुरा गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय विशिष्ट रोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. 

जनपद चंदौली में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ग्रामीण औद्योगीकरण की ओर मजबूती से काम कर रही है. लेकिन बैंक की कार्य शैली से आला अधिकारी परेशान दिखे. उनका कहना था कि फाइल खादी ग्रामोद्योग बोर्ड तैयार करके बैंक को दे देता है. धनराशि देना बैंक का काम है. अगर बैंक हिला हवाली करता है तो इस योजना पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है. प्रधानमन्त्री एवं मुख्यमंत्री के सपने ग्रामीण जनता में दिखाई नहीं देगा. हम अपनी ओर से ग्रामीण जनता को जागरूक करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
ग्रामीण जनता का कहना है कि अधिकारी फाइल तो बना देते हैं लेकिन बैंकों में जाने के बाद फाइलें दम तोड़ देती है. क्योंकि बैंक वाले सुविधा शुल्क के चक्कर में फाइल में तमाम प्रकार की कमियां निकाल कर फाइल को रोके रखते हैं और फाइनेंस नहीं करते हैं. उनके प्रश्नों का जवाब देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि अगर बैंक पैसा फाइनेंस नहीं करता है तो इसकी सूचना तत्काल जिलाधिकारी चंदौली को दिया जायेगा और बैंको की बैठक जिलाधिकारी के समक्ष कराई जाएगी. जिससे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन तथा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना को अमली जामा पहनाया जा सके. 
इस दौरान खनिज आधारित उद्योग, वन आधारित उद्योग, कृषि आधारित और खाद्य प्रशोधन उद्योग, बहुलक और रसायन आधारित उद्योग, इंजीनियरिंग और गैर परंपरागत ऊर्जा, हाथ कागज एवं रेसा उद्योग, सेवा आयोग/वस्त्रोंद्योग एवं डेयरी, कुक्कूट पोल्ट्री फार्म, जलीय कृषि, तथा कीड़े उद्योग की बारीकियों से आम जनमानस को बताने की कोशिश की गई. ग्रामीण जनता में इस एक दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण से बड़ी उम्मीदें बधी है.
इस दौरान सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विजय कुमार, वरिष्ठ सहायक जिला उद्योग केंद्र दीप नारायण सिंह, रैपुरा प्रधान मनोज यादव, मनियारपुर प्रधान अमरनाथ खरवार, घुरहू सिंह, मुराहू मौर्य, सहित सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं पुरुष स्वरोजगार शिविर में भाग लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *