मनमन सिंह एक अडिग किसानभक्त, विनम्र ज्ञान अन्वेषक, विचारशील एवं राय निर्माता थे-पिंटू पाल

पुण्यतिथि पर शुभचिंतकों का लगा तांता, ओझल आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
चंदौली 17मार्च 2025, सटीक संवाद।
जिले के धानापुर ब्लॉक अंतर्गत आवाजापुर गांव में एक साधारण परिवार में जन्में मनमन सिंह उर्फ मिथिलेश कुमार सिंह एक अडिग किसानभक्त, विनम्र ज्ञान अन्वेषक, विचारशील एवं राय निर्माता थे. जिन्होंने जीवन पर्यन्त किसानों की एक एक समस्या को बखूबी से उठाया करते थे और जब तक निवारण नहीं करा लेते तब तक डिगते नहीं थे. आज किसानों के लिए सतत संरक्षक के रुप में गिने जायेंगे. उनका यह प्रतिष्ठा से भरा एक शानदार जीवन-वृत्तांत काबिले तारीफ रहेगा. उक्त बातें भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मण्डल अध्यक्ष पिंटू पाल ने उनकी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करने के तत्पश्चात् लोगों को संबोधित करते हुए कही.
फोटो: पिंटू पाल दिवंगत किसान नेता मनमन सिंह को श्रद्धांजली देते हुए
उन्होंने कहा कि किसान नेता मनमन सिंह की आज ही के दिन बीते वर्ष करंट की चपेट मे आने से असामयिक मृत्यु हो गई थी. उनको श्रद्धांजलि देने में अनिवार्य रूप से उनके साख और विरासत को परिभाषित करते हुए हमे गर्व हो रहा है.
उनका जीवन सार्वजनिक सेवा के कठोर और जोखिम भरे क्षेत्र में असाधारण सफलता के लिए एक पुण्य पथ को रोशन करना है. उनकी ईमानदारी, निष्ठा, और विनम्रता के सिद्धांतों के त्याग और उद्देश्य से भरा जीवन संघर्ष हमें अपवाद भरे राजनीति में खुद को समर्पित करने की आकर्षक आशा और प्रेरणा प्रदान करता है.
कुछ दिनों के मुलाकातों के दौरान, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. मैं इस बात से व्यथित हूँ और काफी टूट गया हूँ कि उनका साथ मंजिल पर पहुंचने वाली पहली सीढ़ी पर ही छूट गया, और अंत में उनके पग चिन्हों पर चलते हुए किसानों की हर एक समस्याओं को बखूबी से उठाने और उसके निवारण हेतु सतत प्रयास करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर तमाम शुभचिंतकों का तांता लगा रहा.
इस दौरान किसान नेता शेषनाथ यादव,ऋषि पाल ‘विनीत’, गुडू शर्मा, अखिलेश यादव , मोहन यादव , निरंजन पाल, ओमप्रकाश यादव , जियुत पाल , राम अवतार यादव , दुर्गेश सिंह, टनमन सिंह , अखिलेश प्रजापति, रामप्रकाश सहित अन्य सैकड़ों शुभचिंतकों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर ओझल पलकों से श्रद्धांजली दी।