सकलडीहा में 45 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सकलडीहा पुलिस ने इटवा मेन रोड स्थित देशी शराब की दुकान के पास चेकिंग के दौरान 23 वर्षीय राजेश यादव को 45 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सकलडीहा। चंदौली जिले के सकलडीहा थाना की पुलिस ने मंगलवार को सुबह करीब 8:15 बजे ग्राम इटवा मेन रोड स्थित देशी शराब की दुकान के पास से चेकिंग के दौरान 23 वर्षीय एक युवक को 45 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान राजेश यादव पुत्र रामबिचार यादव, निवासी ग्राम चाडी, थाना कर्मा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी, कांस्टेबल संदीप यादव और कांस्टेबल सतीश पटेल शामिल रहे।