मजबूत लोकतंत्र मे सबकी भागीदारी अनिवार्य : के.के.सिंह

39e5ac26be9f
चन्दौली,
सकलडीहा । मजबूत लोकतंत्र मे सबकी भागीदारी, सहभागिता बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग से लेकर जिला प्रशासन तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी लगातार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाला।


फोटो: मतदाता जागरूकता रैली निकालते बीडीओ के के सिंह व ब्लॉक के कर्मचारी 


ब्लाक कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के बैनर व जागरूक होकर करो, मतदाता मतदान। राजधर्म निर्वाह को, करिये ये शुभदान।
भारत भाग्य विधाता हैं,हम युग के निर्माता हैं । हमसे ही यह तंत्र चले,. हम मालिक मतदाता हैं। भैया भाभी भूल न जाना, वोट देने जरूर जाना, आदि दफ्तियों पर लिखे स्लोगन के साथ भ्रमण कर लोगों से 01 जून को मतदान करने की अपील किया गया।

बीडीओ के के सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण है जो भारत में निर्वाचन प्रक्रियाओं के संचालन के लिए उत्तरदायी है। यह निकाय भारत में लोक सभा, राज्य सभा, राज्य विधान सभाओं और देश में राष्ट्रपति एवं उप-राष्ट्रपति के पदों के लिए निर्वाचनों का संचालन करता है। निर्वाचन आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 और बाद में अधिनियमित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्राधिकार के तहत कार्य करता है। 

इस दौरान एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, ए पी ओ अभिनव पाण्डेय, आशीष सिंह, रजनीश पाण्डेय, गणेश अहिर, पवन दूबे, मिथलेश गुप्ता, देवेन्द्र कुमार, महेन्द्र वर्मा, सुजीत कुमार, इस्तखार बाबू सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वीप कार्यक्रम क्या है?

निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। यह कार्यक्रम विविध प्रकार के सामान्य एवं लक्षित ऐसे इंटरवेंशनों पर आधारित हैं, जो राज्य के सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय प्रोफाइल के साथ-साथ निर्वाचनों के पिछले चक्रों में निर्वाचकीय सहभागिता के इतिहास और उनसे मिली सीख के अनुसार अभिकल्पित किए गए हैं। 

स्वीप का प्रमुख लक्ष्य क्या है?

भारत के निर्वाचकों को सजग करने और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी से लैस करने की दिशा में किया गया कार्य स्वीप के रूप में अधिक जाना जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *