चन्दौली पुलिस ने अजय प्रजापति के हत्यारे को धर दबोचा, भेजा जेल

77f4a7f41fb1
हत्या के बाद से चल रहा था फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दे रही थी दबिश

चंदौली:- जनपद के थाना धीना अन्तर्गत करजरा गांव निवासी अजय प्रजापति का मेन हत्यारे आशीष सिंह उर्फ विनायक उम्र 21 वर्ष पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी नि0 ग्राम करजरा थाना धीना जनपद चन्दौली को धीना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


फोटो : थाना धीना में गिरफ्तार आशीष सिंह उर्फ विनायक 


पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे
के निर्देश पर चंदौली पुलिस अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए लगातार कार्यवाई कर रही है जिसके क्रम में जमीनी विवाद में फावड़े से हुई हत्या के मेन कातिल को धीना पुलिस चंदौली के सकलडीहा मार्ग पर ओवरब्रिज के पश्चिम महावीर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बताते चलें कि 06.07.2024 को ग्राम करजरा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई थी जिसमें अजय प्रसाद उर्फ धर्मू पुत्र स्व0 कान्ता प्रसाद को फावड़े से मारकर घायल कर दिया गया था जिनकी बीएचयू ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धीना पर मु0अ0सं0 52/2024 धारा 115 (2) /352/351 (2)/ 109/110/103(1) बीएनएस बनाम 1.नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 विजय बहादुर सिंह 2. आशीष सिंह उर्फ विनायक पुत्र नरेन्द्र सिंह 3. अभिषेक सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम करजरा थाना धीना जनपद चन्दौली पंजीकृत हुआ था। जिसमें थाना धीना पुलिस टीम द्वारा 1. नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 विजय बहादुर सिंह 2. अभिषेक सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। 

सीओ सकलडीहा रघुनाथ ने बताया कि करजरा गांव में पूर्व में फावड़े से हुई हत्या में वांछित आशीष सिंह उर्फ विनायक उम्र 21 वर्ष पुत्र नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

#Chandauli news # Satik Samvad 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें