बलुआ पुलिस की सफ़ल कार्यवाही: चोरी का खुलासा, 1 कुंतल सरिया बरामद, 3 गिरफ्तार

5c2d0c56d6fa
चन्दौली, 05 जुलाई 2026 — थाना बलुआ पुलिस ने रविवार को एक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की लगभग 1 कुंतल लोहे की सरिया बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

बता दें कि प्रवीन सिंह, निवासी ग्राम खण्डवारी, चहनियां ने थाना बलुआ में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके घर के गेट के अंदर रखी लगभग 1.50 कुंतल लोहे की सरिया अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर थाना बलुआ पर मुकदमा नंबर मु0अ0सं0 192/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की गई।
उच्च अधिकारियों के निर्देशन में थाना बलुआ के नेतृत्व में गठित टीम ने तेज़ी दिखाई और 05 जुलाई 2026 को ग्राम मरकनिया पक्खोपुर से संबंधित अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता पाई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 14 नग लोहे की सरिया (लगभग 1 कुंतल) बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 
रोहित खरवार, पुत्र कन्हैया खरवार, निवासी ग्राम चहनियां, थाना बलुआ। राहुल कुमार, पुत्र रामकिशुन राम, निवासी ग्राम चहनियां, थाना बलुआ। पंकज कुमार, पुत्र फ्रींगी राम, निवासी ग्राम सिंगहा, थाना बलुआ के रूप में हुई है।
बरामदगी व गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उ0नि0 अमरनाथ साहनी, उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल शिशिर यादव, कांस्टेबल रमेश चौहान व प्रशिक्षु आरक्षी प्रांशु मिश्रा यादव व अनमोल वर्मा शामिल थे। थाना बलुआ पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति की सुरक्षा पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें