प्याज के दाम बढ़ने से आम आदमी से हो रही दूर,गृहणी भी सब्जी का स्वाद बनाने में कर रही कोताही

f588f9140a74
रिपोर्ट!संदीप कुमार
डीडीयू नगर। नींबू ,टमाटर के बाद अब प्याज की बढ़ती कीमत ने आम लोगों के पहुंच से दूर होने लगी है। प्याज कढ़ाई से लेकर थाली से गायब होने लगी है।गरीब केवल भाव पूछ कर ही संतोष कर रहे हैं।पिछले 15 दिनों के भीतर प्याज के दामों ने जबरदस्त उछाल आया है। 70 से 80 रूपए बिक रहा है।

इधर बीच सब्जी में से किसी न किसी 
सब्जी का भाव अचानक से बढ़ने लग रहा है।इससे आदमी परेशान हो जा रहे हैं।गर्मी के दिनों में नींबू लोगों के पहुंच से दूर हो गया था।इसके बाद टमाटर ने आंख लाल किया और अब प्याज लोगों को रुला रहा है। धीरे धीरे लोगों के पहुंच से दूर हो रहा है।
गृहणी भी सब्जी का स्वाद बनाने में कोताही कर रही हैं।सब्जी विक्रेता कमलेश से जब बात की गई तो उसका कहना था कि पिछले 10 दिनों में प्याज की कीमतों में 50 फीसद तक का इजाफा देखने को मिला है। 30 से 35 रुपये किलो बिकने वाली प्याज की कीमत अब 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। दीपावली तक प्याज की कीमत में और भी इजाफा हो सकता है।

सब्जी विक्रेता बृजेश ने बताया कि अगले 15-20 दिन के बाद प्याज के भाव में गिरावट आने की उम्मीद है। नई प्याज बाजार में आ जाएगी। तब प्याज के भाव में गिरावट आएगी। इसके बाद कुछ हद तक समस्या कम होगी।प्याज का दाम बढ़ने से एक बार फिर घर का बजट गड़बड़ा गया है। नीलम सिंह का कहना है कि सरकार को महंगाई को लेकर विशेष फोकस करना चाहिए।

 राधिका का कहना था कि कभी टमाटर तो कभी प्याज के दाम बढ़ जा रहे हैं, आम आदमी की मुश्किल कम ही नहीं हो रही है। क्या करें, सरकार को कुछ करना चाहिए।प्याज के दाम सातवे आसमान पर पहुंच गए हैं। थोक व खुदरा मार्केट में प्याज के भाव आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *