छिमिया सत्ती में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड

7de2700bf2cc

3 गिरफ्तार, 5 फरार; हजारों रुपये व 2 बाइक जब्त

मुगलसराय (चंदौली)। पुलिस ने शनिवार तड़के छिमिया सत्ती गांव में छापेमारी कर जुआ खेल रहे तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से कुल ₹6,740 नकद, 48 ताश के पत्ते, चार मोबाइल और दो बाइक बरामद की गईं। थाना मुगलसराय पुलिस ने मामले में पांच अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।

जानकारी के अनुसार, अपराध-विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिली सूचना पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने  आज रात्रि करीब 4:14 बजे छिमिया सत्ती में दबिश दी। कार्रवाई में सुशील कुमार (31), मनीष कुमार (19) और राजेन्द्र यादव (46) को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी थाना मुगलसराय क्षेत्र के निवासी हैं।
तहकीकात में मौके से फड़ा से ₹4,000 और जामा तलाशी में ₹2,740 बरामद हुए, जबकि जुवा खेलने में प्रयुक्त 48 ताश के पत्ते और चार मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए। साथ ही दो मोटरसाइकिल (UP-67 AC-4369 और UP-62 X-4864) भी कब्जे में ली गईं।
गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 290/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) — जो छोटे संगठित अपराध से संबंधित है — के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के साथ उ0नि0 त्रिवेणी प्रसाद तिवारी, रि0का0 अभय प्रताप सिंह व का0 श्याम प्रकाश यादव की टीम शामिल रही। पुलिस फरार पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *