चंदौली पुलिस ने 979 वाहनों का किया चालान

268c98a28ca3
15.57लाख रूपये का अधिरोपित किया जुर्माना

चंदौली। जनपदीय पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 979 वाहनों का  चालान कर दिया। साथ ही 15,57,000 रूपये का जुर्माना कारित किया है। वहीं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। कार्यवाही लगातार जारी है।



पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस सड़क दुर्घटना रोकथाम के लिए लगातार विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। जिसके क्रम में जनपद भर के प्रमुख चौराहों पर बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों के उलंघन करने वाले के विरुद्ध चार दिन तक अभियान चलाकर 979 वाहनों का चालान कर दिया है और 15,57000 रूपये का जुर्माना भी अधिरोपित किया है।

यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि यातायात नियमों के उलंघन में 04 दिवस में 979 वाहनों का चालान किया गया है और 15,57,000 रूपये का राजस्व वसूल किया गया है साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *