ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,नहीं हुई शिनाख्त

042dabc18a95
चंदौली,
सकलडीहा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक तीस वर्षीय युवक की मौत हो गयी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस दिलदारनगर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिये अपने साथ ले गयी। हालांकि देर शाम तक युवक का शिनाख्त नही हो पाया था।



सकलडीहा रेलवे स्टेशन के अप में आ रही किसी ट्रेन से तीस वर्षीय युवक गिरकर मौत हो गयी। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर रेलवे स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची जीआरपी दिलदारनगर की पुलिस ने घंटो देर बाद शिनाख्त नही होने पर शव को अपने साथ ले गयी।

 देर शाम तक शव का शिनाख्त नही हो पाया था। स्टेशन मास्टर राकेश पटेल ने बताया कि ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत होगयी थी। जिसका शिनाख्त अभी नही हो पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *