चन्दौली में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मुहर्रम, मुस्तैद रही सुरक्षा व्यवस्था

751769e498e1
जुलूस में दोनों समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और देश की गंगा जमुनी तहजीब जिंदा रही। 

चन्दौली : जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में बुधवार को मुहर्रम अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ। समस्त थाना प्रभारियों ने प्रमुख ईदगाह एवम् मस्जिदों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का लेकर कड़े सुरक्षा व्यवस्था से मुस्तैद दिखे। वहीं संवेदनशील मस्जिद, कब्रिस्तान तथा मंदिर स्थलों पर पुलिस मय फोर्स के साथ स्थानीय क्षेत्रों में पैदल गश्त एवम् फ्लैग मार्च करती रही।



जिलेभर में मोहर्रम अकीदत के साथ मनाया गया। हिन्दू तथा मुस्लिम समाज के लोगों ने ताजिए के नीचे से निकल कर खुशहाली की मन्नत मांगी।जुलूस में दोनों समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और देश की गंगा जमुनी तहजीब जिंदा रही। 



वहीं अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव में अंजुमन जौवादियां, शकुराबाद, कुंडा कला, मलोखर, बहादुरपुर, चौरहट, मवई, दुल्हीपुर, सेमरा, कटेसर, नाथूपुर, मुगलसराय कसाब महाल, अलीनगर, कठौरी, बरौली, रेवसा, खजूर गांव, डिग्घी, बसीला, महदेउर आदि गांव में मुहर्रम अकीदत के साथ मनाया गया।

 बताया जा रहा है कि मुहर्रम कर्बला के 72 शहीदों की याद में किया जाता है। ये कोई पर्व नहीं, बल्कि एक इंसानियत के लिए संदेश है। जो इमाम हुसैन ने कर्बला में आतंक फैलाये हुए यजीद के खिलाफ़ जंग की थी। और अपने बहत्तर साथियों के साथ शहीद हो गये। लौंदा गांव में मुहर्रम का जुलूस मंगलवार की शाम सगीर दादा के दरवाजे से ताजिया व अलम के साथ उठाया गया।

 जिसमें अजादार इमाम हुसैन की शहादत के गम में नौहाखानी व मात कर माहोल को गमगीन कर दिया। वहीं बुधवार को दोपहर बाद चौक से जुलूस निकाला गया जो कर्बला में जाकर ठंडा किया गया। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर शरबत और ठण्डे पानी की व्यवस्था की गई थी। मुहर्रम ताजिया का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *