पेड़ पौधो के बिना स्वस्थ जीवन की परिकल्पना अधूरी : के के सिंह

5c10f44aedf9
पेड़ लगाना जितना अनिवार्य है उतना ही अनिवार्य उसे बचाना है : अवधेश सिंह 

चन्दौली,सकलडीहा, एक पेड़ मां के नाम, पेड़ लगाओ पेड़ बचाओं अभियान के तहत रविवार को ब्लॉक प्रांगण और बढ़वल गांव मे ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ के साथ ब्लॉक कर्मचारियों ने छायेदार एवम् फलदार वृक्षारोपण किया।इस दौरान लोगों से गांव गांव ,घर घर पौध रोपण करने की अपील किया।

फ़ोटो : ब्लॉक प्रांगण में वृक्षारोपण करते ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और बीडीओ के के सिंह 


वहीं बीडीओ के के सिंह ने बताया कि पौध रोपण मानव जीवन के साथ मानव संरचना के लिये भी अनिवार्य है।पेड़ पौधो के बिना स्वस्थ जीवन की परिकल्पना अधूरी है पेड़ पौधे हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू-संरक्षण, धूल आदि की समस्या से बचाव करता है। 

वहीं ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि पौधरोपण करना जितना अनिवार्य है उतना ही अनिवार्य उसे बचाना है। वातावरण को शुद्ध रखने और संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधे अहम भूमिका निभाते हैं। ये मिट्टी का कटाव रोकने के साथ साथ नमी भी बनाए रखते हैं। पौध रोपण धरती की सेवा और मां की सेवा के बराबर है। उक्त बातें बढ़वल खास और ब्लॉक प्रांगण में वृक्षारोपण के दौरान कही।

वृक्षारोपण के अवसर पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडे ग्राम पंचायत अधिकारी गणेश अहीर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *