विधि अधिकारी राम सुभाष जी का LBDASS ने किया भव्य स्वागत

ef8d9e830e54

अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर फूल मालाओं से लादा, सेवानिवृति पर गाजे बाजे से निवास तक पहुंचाया, शांति आनंद और उत्साह की कामना की 


चंदौली, जिले के सदर ब्लॉक के गंज ख्वाजा निवासी राम सुभाष जी विधि अधिकारी (निर्माण) विभाग पूर्व मध्य रेल महेंद्रु घाट पटना के सेवा निवृत्ति के तदोपरांत डीडीयू जंक्सन पर देर रात आने के बाद लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर रेलवे विभाग में उनके लंबे और सफल करियर के प्रति सम्मान व्यक्त कर भव्य स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया. साथ ही गाजे बाजे के साथ उनके निवास स्थान तक पहुंचाया. 


वहीं भोजन दान और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शरीक होने के तत्पश्चात अपने अपने निवास के लिए प्रस्थान कर लिया.खराब मौसम के बाद भी स्वागताकांक्षियों का तांता लगा रहा. भावुक विदाई समारोह में शुभेक्षुओं ने रेलवे में बिताए गए समय को याद करने के साथ साथ उनके सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए शांति, आनंद और उत्साह की कामना किया. 

पूर्व विधि अधिकारी राम सुभाष जी भी अपने अधिकारियों के साथ काम करने के अनुभवों और यादगार पलों को साझा किया. जो विदाई समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना रहा. समारोह में अर्जुन प्रसाद आर्य ने उनके उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जो उनके साथ काम करने वालों को प्रेरित किया, इस दौरान अधिकारियों को भी गर्व महसूस हुआ.

इस मौके पर सपा विधायक प्रभु नारायण यादव, किसान नेता केदार यादव, पूर्व प्रधान अशोक यादव, प्रधान पवन कुमार, एड रामजन्म बागी, एड अरविंद कुमार पंकज, लल्लन कुमार, संजय कुमार दिनकर, रमेश कुमार भारती, एड विजय कुमार, डीआरएम ऑफिस डीडीयू से अनेकों वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी,शुभचिंतकों सहित तमाम संभ्रांत जनो एवं गांव के समस्त सम्मानित नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें