एक मजबूत देश निर्माण में एनसीसी कैडेटों की महत्वपूर्ण भूमिका- प्रधानाचार्य

a99d42944dd3

एनसीसी युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, धर्मनिरपेक्षता ,साहस, निस्वार्थ सेवा के आदर्शो का विकास करती है- मेजर, शहीदगांव के एनसीसी कैडेटों में एनसीसी “बी” प्रमाण पत्र वितरण

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के धानापुर क्षेत्र के अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव चंदौली के एनसीसी कैडेटों में सोमवार को एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट वितरण किया गया. कैडेटों ने शिक्षा अध्ययन के साथ दो साल एनसीसी की कोर्स करने के बाद प्रधानाचार्य मोती लाल गौतम के हाथों प्रमाण पत्र पाकर खुशी से झूम उठे.

आज 91 यूपी बटालियन मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह सेना मेडल के आदेशानुसार अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीद गांव के एनसीसी कैडेटों को एनसीसी “बी” प्रमाण पत्र विद्यालय के प्रधानाचार्य मोती लाल गौतम द्वारा वितरण किया गया. वहीं शिक्षा अध्ययन के साथ दो साल एनसीसी की कोर्स करने के बाद कैडेट “बी” प्रमाण पत्र पाते ही खुशी से झूम उठे.

प्रधानाचार्य ने कहा कि एक मजबूत देश निर्माण में एनसीसी और एनसीसी कैडेटों की महत्वपूर्ण भूमिका है. जो कैडेट्स “बी”उत्तीर्ण हुए हैं वे अपनी उर्जा देश हित में लगायेंगे.
मेज़र लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि एनसीसी युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, धर्मनिरपेक्षता ,साहस, निस्वार्थ सेवा के आदर्शो का विकास करना है. सशस्त्र बलों के साथ अन्य क्षेत्रों में इसका भरपूर लाभ मिलता है. इसमें युवाओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए.
इस अवसर पर अमरेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह, दुर्गेश सिंह, हरिश श्रीवास्तव, मृत्यंजय मौर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *