लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, चोरी की घटनाओं पर एसपी सख्त

चंदौली, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने दो पुलिसकर्मी को पदेन दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, शिथिलता व अनुशासनहीनता बरतने सम्बन्धित गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच आसन्न की है. जिससे पुलिस महकमा में खलबली मची हुई है.
बतादें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे अपने सख्त कार्रवाई से एक पहचान बनाये हुए हैं, इसी क्रम में थाना मुगलसराय पर नियुक्त मुख्य आरक्षी ना.पु. अमित सिंह एवं आरक्षी ना०पु० आकाश सिंह की पैंथर मोबाईल से कस्बा मुगलसराय में रात्रि ड्यूटी लगी थी.
इसी दौरान इनके ड्यूटी क्षेत्र में चोरी की घटना घटित हुई. जिसका संज्ञान लेते हुए उक्त पुलिसकर्मियों को गुरुवार को पदेन दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, शिथिलता व अनुशासनहीनता बरतने सम्बन्धित गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच आसन्न की है. जिससे पुलिस महकमा में काफी खलबली मची हुई है.