बहुजन हित की बात करने वाले एक बैनर तले आयें हक अधिकार के लिए लड़ना नहीं होगा : अर्जुन आर्या

e99a6e9be263
चंदौली। लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के कैंप कार्यालय पर पूर्व की भांति अगस्त माह के भी पहले रविवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे विचार संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें संविधान दिवस को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26नवम्बर को मनाने के लिए तैयारियो पर चर्चा की गई। तत्पश्चात संजय कुमार दिनकर का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया।


फोटो: संजय कुमार दिनकर के जन्मदिवस पर केक खिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्या 

इस दौरान समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्या ने कहा कि इस धरती के मूलनिवासियों का सदियों से शोषण होता चला आ रहा है और आज बहुजन हितैषी बात करने वाली सरकार एक तरफ आजादी का 75वा अमृतकाल मना रही है तो दूसरी तरफ नजूल विधेयक लाकर सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को भी उजाड़ फेंकने की तैयारी में जुटी है। ऐसे में हम इस जनविरोधी विधेयक को लागू नहीं होने देंगे चाहे इसके लिए हमें आर पार की लड़ाई क्यों न करनी पड़े। हम अपना अधिकार छीनने नहीं देंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रामजन्म बागी ने कहा कि बहुजन समाज में जन्में संतों महापुरुषों ने अपनो का शोषण होता देख जां की बाजी लगाकर एक एक जुर्म पर लड़ा और जीता। आज फिर एक बार लड़ने का वक्त आ गया है। इसपर भी लड़कर ही हक अधिकार को जीता जा सकता है।

वहीं प्रदेश महामंत्री लल्लन कुमार ने बहुजन मोमेंट को चलाने वाले सभी संगठनो से आवाहन किया कि बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए आपसी द्वेश मिटाकर सभी संगठनों को एक बैनर तले आना होगा। जातिगत राजनीति से खण्ड खण्ड में बटकर लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती व जीत हासिल नहीं मिलेगी। जिस दिन 90 प्रतिशत जाति के लोग एक बैनर तले आ जायेंगे धरती पर राज उनका होगा। हक अधिकार के लिए लड़ना नहीं पड़ेगा। अन्त में संगठन के मीडिया प्रभारी संजय कुमार दिनकर के 40वें जन्मदिवस को केक काटकर मनाया गया।

कार्यक्रम में सम्बल प्रदान करने वालों में आनंद कुमार, वीरेन्द्र कुमार भारती, एडवोकेट सुभाष राम ,एडवोकेट अरुण कुमार, एडवोकेट अरविन्द कुमार पंकज, त्रिलोकी नाथ, राधेश्याम, सूर्यभान, प्रमोद कुमार, विजयानंद,  , प्रेम शंकर भरत कुमार सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *