चंदौली में तीन अवैध पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

10f32d7e9917
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा भगवानपुर नहर पुलिया के पास से संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, वस्तु की चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को 03 अवैध पिस्टल और 02 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना हाजा पर सुसंगत धाराओं में अभियाेग पंजीकृत करते हुए अन्य विधिक कार्रवाई की गई।



प्रभारी निरीक्षक सदर गगन राज सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलि कि गुरुवार को भगवानपुर नहर पुलिया के पास दो व्यक्ति एक काले पिठ्ठु बैग के साथ खड़े है जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु हो सकती है,सूचना पर उ0नि0 रावेन्द्र सिंह व उ0नि0 अमित मिश्रा द्वारा भगवानपुर नहर पुलिया के पास से संदिग्थ व्यक्तियो की घेराबन्दी करके गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता क्रमशःआदित्य राय पुत्र लव जी राय निवासी असावर थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष तथा दुसरे व्यक्ति की पहचान राधे कृष्ण राय पुत्र बेचन राय निवासी रेवसड़ा थाना भावरकोल जिला गाजीपुर उम्र 20 वर्ष है। बरामद पिस्टल खंडवा, इन्दौर (मध्य प्रदेश) से 17000 रुपये प्रति पिस्टल लेकर आये है जिसे ऊचे दामो पर बेचने के लिये चन्दौली आये थे यही पर एक व्यक्ति को देना था जिसका नाम पता हमे नहीं पता है कि आप लोगो द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया।

बरामदगी करने वाली टीम में गगन राज सिंह, उ0नि0 श्री रावेन्द्र सिह,उ0नि0 श्री अमित मिश्रा, हे0का0 सुनील सिंह,हे0का0 राम दयाल थाना व जिला चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें