बरडीहा और डेवढिल में चौपाल लगाकर दी गई योजनाओं की जानकारी

a79d4187680c
गांवो को हाईटेक बनाने के लिए शासन गंभीर : के के सिंह 

चंदौली,सकलडीहा।विकास खण्ड के बरडीहा और डेवढिल में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।इस दौरान दो महिलाओ का गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन हुआ। बीडीओ केके सिंह ने ग्रामीणो की समस्याओं को सुन निस्तारित किया और शासन की संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

फ़ोटो-चौपाल में गोदभराई और योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी


 शासन के निर्देश पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।जहाँ बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियो ने समस्याओं को सुना।इसके साथ ही स्टाल लगाकर शासन की संचालित योजनाओं की जानकारी दिया।

बीडीओ ने कहा कि गांवो को हाईटेक बनाने के लिए शासन गंभीर है।सड़क,चकरोड, नाली,आवास,शौचालय के साथ ही आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाकर जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचे इसके लिए चौपाल का आयोजन किया गया है।ताकि अधिकारी आपके गांव में आकर समस्याओं से रूबरू हो और आपको कही और जाने की जरूरत न हो।

इस दौरान एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी शशिकांत भारती, प्रिया मौर्या, मिथिलेश गुप्ता, सतीश कुमार,लल्लन राय, मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी,ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें