चंदौली में बाल संसद का आयोजन

5ec9d9b0388e
विपक्षी बाल सांसदों ने किए तीखे सवाल, सत्ताधारी पार्टी के मंत्रियों ने बखूबी दिया जवाब
चंदौली। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ, चंदौली में बाल संसद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य श्री संजय मिश्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी व लोकतांत्रिक समझ विकसित करने में मदद करते हैं. छात्रों ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, पेपर लीक, और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की.

फोटो: प्राचार्य श्री संजय मिश्र बाल संसद को संबोधित करते हुए

छात्रों ने महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर देते हुए उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता बताई. पेपर लीक की समस्या पर चर्चा करते हुए उन्होंने तकनीकी सुधार और कड़े नियमों की मांग की. पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के उपयोग में कमी, वृक्षारोपण, और जल संरक्षण जैसे उपाय सुझाए.
विपक्षी बाल सांसदों ने तीखे सवाल किए जिनका जवाब सत्ताधारी पार्टी के संबंधित मंत्रियों ने बखूबी दिया. उप प्राचार्य श्री शुभेंदु भट्टाचार्य ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया.
कार्यक्रम में श्री बैजनाथ, श्री के. सी. चौबे, श्री अरुण कुमार मिश्र, श्रीमती पल्लवी राय, सुश्री रश्मि कुमारी, श्री ए.पी.तिवारी, श्रीमती पूजा सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *