हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख

0248a27d08ae
वाराणसी, जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव स्थित पावर हाउस के ठीक सामने सोमवार की दोपहर खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने से नीचे गिरी चिंगारी से गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गयी।



ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना तत्कार करधना विद्युत उपकेन्द्र को दिया गया जिसके बाद लाइनमैन शिव कुमार व मीटर रीडर अमित पटेल ने तुरंत बिजली सप्लाई काटते हुए मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में लग गए लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तबतक लगभग डेढ़ बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई थी। 

गर्मी शुरू होते ही पक रही किसानों के गेंहू की फसल में बिजली के तारों से आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। वही बिजली के तारों से निकली रही चिंगारी किसानों की गाढ़ी कमाई को राख बना रही है।
ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना खेत मालिक लक्ष्मी शंकर तिवारी को दिया।खेत पर पहुंचे लक्ष्मी शंकर तिवारी ने बताया कि फसल पककर कटाई के लिए तैयार हो गयी थी।

 खेत से गुजरे 11 हजार वोल्टेज हाईटेंशन बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने पर निकली चिंगारी से पूरा फसल जलकर राख हो गया।वही सूचना पर पहुंचे करधना चौकी प्रभारी रोहित दूबे ने मौका मुआयना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *