परिषदीय विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन

081e30193d6c
400 मीटर दौड़ में संजना ने मारी बाजी, विजेता मेडल व ट्राफी से सम्मानित 

चंदौली,धीना। बरहनी विकास खंड के न्याय पंचायत घोसवां की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय महारानी बाकरपुर के परिसर में सम्पन्न हुआ. प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं की 14 टीमों ने प्रतिभाग किया.


प्रतियोगिता में दौड़,कबड्डी, ऊंची कूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह दीपू व विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्द्धन सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया.

घोसवा के संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर का बेहतरीन जलवा दिखाया. दौड़ प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में अभिषेक पौनी प्रथम,हिमांशु भरहुलिया द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में आर्यन बेटाडीह प्रथम,अंकुश महारानी बाकरपुर द्वितीय,200 मीटर दौड़ में आर्यन बेटाडीह प्रथम,अभिषेक पौनी द्वितीय,400 मीटर दौड़ में आर्यन बेटाडीह प्रथम, रामबाबू , सलेमपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।लंबी कूद में रोशन , सलेमपुर प्रथम,अंकुश बाकरपुर द्वितीय स्थान पर रहा.

बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में रुचि सलेमपुर प्रथम, हृषिका पौनी द्वितीय,100 मीटर दौड़ में रुचि सलेमपुर प्रथम,आराधना पौनी द्वितीय,400 मीटर दौड़ में संजना पौनी प्रथम,शिल्प सलेमपुर द्वितीय स्थान पर रही. प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि मृत्युंजय सिंह दीपू व विशिष्ट अतिथि यशवर्धन सिंह ने विजेता व उपविजेता बच्चों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. संचालन आलोक कुमार सिंह ने किया.

इस मौके पर योगेश भृगुवंशी, रामजी यादव, गोविंद सिंह, अखिलेश यादव, अमित पाल, लोरिक राम, परमानंद यादव, आशुतोष त्रिपाठी, अरविंद कुशवाहा, चंदू यादव, योगेंद्र, अविनाश पांडेय सहित अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *