कमालपुर में 21 अक्टूबर को विराट कुश्ती दंगल, जुटेंगे नामी पहलवान
कमालपुर में 21 अक्टूबर को विराट कुश्ती दंगल होगा। आयोजक क्षेत्रीय, राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों को आमंत्रित कर रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति गठित की गई है।
चंदौली। कमालपुर में दशहरा के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को इमामबाड़ा के समीप विराट कुश्ती दंगल आयोजित होगा। इसमें क्षेत्रीय, राज्य स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के दांव-पेच देखने को मिलेंगे। आयोजन की तैयारियों के लिए समिति गठित कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयोजक एवं पूर्व प्रधान दयाराम यादव ने बताया कि कमालपुर में कई वर्षों से दशहरा के दूसरे दिन कुश्ती दंगल की परंपरा चली आ रही है। इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी है। विभिन्न स्तरों के पहलवानों को आमंत्रित किया जा रहा है।
समिति में नीरज अग्रहरि और संतोष कुमार संरक्षक, मदन मोहन रस्तोगी अध्यक्ष, राजीव अग्रहरि महामंत्री और चेतन जायसवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वीरेंद्र अग्रहरि सहित अन्य सदस्यों को उपाध्यक्ष, मंत्री, संगठन मंत्री, सचिव और व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस मौके पर शंकर गुप्ता, त्रिलोकी नाथ जायसवाल, अफसर अली उर्फ पप्पू, मुख्तार अंसारी, सूरज गुप्ता, सीताराम वर्मा और मनोज अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।