बिहार: एक व्यक्ति की दोनों हाथ,पैर और गर्दन काटकर निर्मम हत्या

beac4b0a6aff
बिहार ,
नवादा l जनपद के रोह थाना क्षेत्र के अनैला बारा गांव में दिल को दहला देने वाली घटना प्रकाश में आने पर सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए हैं l एक व्यक्ति के दोनों हाथ-पैर कटे हुए थे.सिर भी काटकर फेंक दिया गया था l व्यक्ति का शव देखने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई l मृतक की पहचान अनैला बारा गांव निवासी रामधनी रजक के 47 वर्षीय पुत्र सुनील रजक के रूप में हुई. रोह पुलीस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया l 



बताया जा रहा है कि सुनील रजक को बीते शनिवार की रात गांव के एक व्यक्ति के घर से बुलाकर कुछ लोग ले गए थे, जिसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा. परिजन काफी खोजबीन करके थक हार कर स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई l

पुलिस सुनील रजक की तलाश में जुटी थी. सोमवार को गांव के बाहर क्षत-विक्षत अवस्था में सुनील रजक का शव बरामद किया गया. सुनील की डेड बॉडी के दोनों हाथ-पैर गायब थे. सिर भी काटकर फेंका गया था. लोगों ने जब शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल की तो पहचान सुनील रजक के रूप में हुई l

सूचना मिलने पर आनन-फानन में सुनील रजक के परिजन मौके पर पहुंच गए. सुनील का शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस ने सुनील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक हत्यारों तक पहुंचने मे पुलीस असफल है l 

गांव वालों ने बताया कि सुनील रजक के शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि शनिवार को ही हत्या कर दी गई थी, क्योंकि शव से काफी बदबू आ रही थी. वहीं रोह थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें