Headlines

घर से भागी लड़की को आरपीएफ ने किया बरामद

रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चन्दौली,
डीडीयू नगर। भाई से किसी बात को लेकर अनबन होने के बाद नाराज होकर घर से भागी एक लड़की को आरपीएफ ने गश्त के दौरान डीडीयू जंक्शन पर खड़ी गाड़ी संख्या 12178 के स्लीपर कोच के पास से मंगलवार को बरामद किया । काउंसलिंग के बाद लड़की को परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।


   फोटो: डीडीयू स्टेशन पर बरामद लड़की


उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू थाना के कमासिन गांव निवासी स्व. संतराम की पुत्री भारती देवी की अपने भाई के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गयी ।

लड़की के परिजनों द्वारा बताया गया कि भाई ने किसी बात को लेकर डांट दिया । इस कारण नाराज होकर चली गयी है । आसपास बहुत खोजबीन किया गया, किंतु कहीं नहीं मिली ।

उक्त लड़की के परिजनों ने लड़की को आरपीएफ पोस्ट पर रखने का आग्रह किया । उक्त लड़की को महिला स्टाफ की देखरेख में सुरक्षित रखा गया । सूचना के आलोक में लड़की के परिजन आरपीएफ पोस्ट डीडीयू पर आये, जिनका काउंसलिंग किया गया और बताया गया कि बच्चों को उनकी गलती पर डांटे नहीं, बल्कि उन्हें प्यार से समझाएँ ।

परिजन द्वारा रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू का आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *