शराब ठेका के बगल के कुआं पर लगाया गया जालीदार ढक्कन

पूर्व में इसमें अधेड़ की गिरने से हुई थी मौत, किसान नेता पिंटू पाल की मेहनत लाई रंग
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा में शराब ठेका के बगल में निर्मित प्राचीन कुआं पर मंगलवार को जालीदार ढक्कन लगाकर बन्द किया गया. पूर्व में एक अधेड़ व्यक्ति की इस कुएं में गिरने से मौत हो गई थी. जिसको लेकर किसान नेता पिंटू पाल द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर शिकायत कर जाली लगाने की मांग की गई थी.
किसान नेता पिंटू पाल ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व सकलडीहा निवासी दया राजभर उम्र 50 वर्ष राजगीर का कार्य करके घर वापस लौट रहे थे. इसी कुएं पर आकर आराम फरमा रहे थे कि झप्पी लग गई और अचानक कुएं में गिर गए. आनन फानन में लोगों द्वारा कुएं से बाहर निकाला गया तब तक दया राजभर दम तोड चुके थे. इस प्राचीन कुआं के पानी का किसी प्रकार से उपयोग नहीं किया जाता है.
जिसको लेकर हमने कई बार अधिकारियों से शिकायत किया, परन्तु मुख्य विकास अधिकारी राजपल्ली जगत साईं ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी सकलडीहा विजय कुमार सिंह को जमकर लताड़ा और दो दिन के अंदर कुएं पर जाली लगाकर बन्द करने का निर्देश दिया. सीडीओ के निर्देश पर कुआं पर जालीदार ढक्कन लगाकर आज सुरक्षित किया गया है. जिसको लेकर ग्रामीणों और राहगीरों में काफी खुशी देखने को मिली।