सकलडीहा पीजी कॉलेज के चार सौ छात्रों ने मतदाता बनने के लिए भरा आवेदन

48b4a0b5a700
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चंदौली,
सकलडीहा l भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बुधवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज में उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता और अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के चार सौ छात्र छात्राओं ने फार्म 6 के तहत आवेदन किया। विद्यालय प्रशासन की ओर से तीन दिवसीय विशेष कैम्प महाविद्यालय में कराया जायेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि युवा ही देश के पहचान है। लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की सहभागिता के लिये मतदाता बनना जरूरी है। इसके लिये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को जन जन तक जागरूक करते हुए युवाओं को मतदाता सूची में नाम सम्मलित कराने की अपील किया।

 वही प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा के साथ मतदाता होना जरूरी है। बगैर मतदाता शिक्षा का कोई पहचान नही है। अंत में बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से छात्र छात्राओ के चार सौ आवेदन फार्म वितरण किया गया। तीन दिवसीय कैंप के माध्यम से आवेदन फार्म भरे जाने की बात कही।

फोटो: सकलडीहा पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते एसडीएम अनुपम मिश्रा व प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय


 इस अवसर पर स्वीप प्रभारी एडु लीडर ग्रुप सचिन कुमार सिंह, प्रोफेसर विजेंदर सिंह, प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर दयाशंकर सिंह, डॉ यज्ञनाथ पांडेय, डॉ श्याम लाल सिंह यादव,डॉक्टर अभय कुमार वर्मा,डॉ अनिल कुमार तिवारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें