आगामी 11 अप्रैल को एआरपी चयन हेतु होगी लिखित परीक्षा

224d0fdf1a95
समस्त तैयारियां पूरी, 1 घंटे पूर्व परीक्षा स्थल पर करना होगा रिपोर्ट

चंदौली, जिले के सकलडीहा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर आगामी 11 अप्रैल को हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान विषयों के एआरपी चयन हेतु लिखित परीक्षा मुख्य विकास अधिकारी चन्दौली की अध्यक्षता में 11 बजे से 1 बजे तक तीन कक्ष में एक साथ आयोजित की जायेगी.

डायट प्राचार्य विकायल भारती ने बताया कि एआरपी चयन हेतु
परीक्षा की समस्त तैयारियां की जा चुकी हैं. सभी परीक्षार्थी परीक्षा अवधि से 1 घंटे पूर्व परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करेंगे. यह परीक्षा 11 अप्रैल को 11 बजे से 1 बजे तक तीन कक्ष में एक साथ आयोजित की गयी है. सभी परीक्षार्थी उपस्थिति पत्रक पर अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे. परीक्षा से 30 मिनट पूर्व परीक्षा कक्ष में बैठ जायेंगे.

फोटो : विकायल भारती डायट प्राचार्य सकलडीहा

      उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा के 15 मिनट पूर्व वितरित की जाएंगी. परीक्षार्थी के पास किसी प्रकार की नकल सामग्री एवं इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं होने चाहिए. सभी परीक्षार्थियों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं में नीली बाल प्वाइंट पेन के प्रयोग की अनुमति है. अन्य पेन का प्रयोग परीक्षा में वर्जित है. लिखित परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही माइक्रो टीचिंग एवं साक्षात्कार हेतु अर्ह माने जायेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *