बिना कार्य कराये कम्हारी गांव में शिलान्यास उद्घाटन का बोर्ड लगा देने पर ग्रामीणों मे आक्रोश

c3bb8a31f484
चन्दौली,
सकलडीहा l विकास खंड क्षेत्र के कम्हारी गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने जिला पंचायत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिला पंचायत ने बिना कार्य शुरू कराए ही शिलान्यास व उद्घाटन को बोर्ड लगाया दिया है। अगर जिला पंचायत ने कार्य को जल्द ही मानक के अनुरूप शुरू नहीं कराया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होगें।

फोटो: कम्हारी गांव में शिलान्यास उद्घाटन का बोर्ड लगा देने पर विरोध जताते ग्रामीण

सकलडीहा के जिला पंचायत सेक्टर चार के कम्हारी गांव में मनरेगा से संजय के घर से अर्जुन राम के घर तक सीसी रोड व नाली ढक्कनदार निमार्ण कार्य के शिलान्यास व उद्घाटन का बोर्ड लगा दिया गया है। लेकिन कोई भी निमार्ण कार्य शुरू नहीं किया गया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को बोर्ड के पास खड़े होकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बिना कार्य कराए ही बोर्ड लगाकर जिला पंचायत विभाग भूल गया है। अगर जल्द ही मानक के अनुरूप निमार्ण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होगें। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला पंचायत विभाग की होगी। इस बावत जिला पंचायत सदस्य राकेश राम ने बताया इसके बारे में जानकारी हुई है। जल्द ही वहां पर निमार्ण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

 विरोध जताने वालों में राधेश्याम,संतोष कुमार,अवनीश कुमार,फौजदार,रविन्द्र कुमार,सुभाष कुमार,शशिकांत,बाढू,अजय कुमार व संजय कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें