पीजी कॉलेज सकलडीहा में वैश्विक संदर्भ में वर्तमान भारत शिर्षक पर गोष्ठी का आयोजन

29161a28a107
रंग-बिरंगे लड़ियों तिरंगो से सजा प्रांगण, स्वतंत्रता ही हमें नव चिंतन एवं नए ज्ञान की खोज की ओर प्रेरित करता है – प्राचार्य 

चंदौली, सटीक संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा चंदौली में स्वतंत्रता दिवस 2025 को बड़े ही उल्लास एवं धूमधाम पूर्वक मनाया गया. पूरे महाविद्यालय प्रांगण को तिरंगे पताकाओं एवं रंग-बिरंगे लड़ियों से सजाया गया. सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पांडेय ने महाविद्यालय के संस्थापक पं राम कमल पांडेय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया एवं राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया.

 प्राचार्य प्रो.पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जहां एक ओर अपने अमर बलिदानियों को याद करने का दिन है तो दूसरी तरफ यह दिवस हमें अपने कर्तव्यपालन एवं चिंतन मनन करने की भी प्रेरणा प्रदान करता है. स्वतंत्रता ही हमें नव चिंतन एवं नए ज्ञान की खोज की ओर प्रेरित भी करता है. इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वचन महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो दयानिधि सिंह यादव ने किया.
 स्वतंत्रता दिवस पर विकसित भारत छात्र सा संसद -2025 में प्रतिभाग करने वाले छात्र विनोद विश्वकर्मा एवं नियामत अली को पुरस्कृत किया गया. जिन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में उद्बोधन दिया था. स्काउट के रोवर को अपने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने हेतु पुरस्कृत किया गया, साथ ही साथ अनेक छात्रा- छात्राओं को उनके अलग-अलग प्रतियोगिताओं एवं उपलब्धियां हेतु पुरस्कृत किया गया.
 महाविद्यालय में वैश्विक संदर्भ में वर्तमान भारत “शिर्षक पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता प्रो. विजेंदर सिंह ने कहा कि आज स्वतंत्रता के 78 वर्षों पश्चात हमारा देश जहां आर्थिक रूप से पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है चौथी बड़ी सैन्यमहाशक्ति है.
 अन्य वक्ताओं में संदीप कुमार सिंह ने कहा कि आज हम तकनीक क्षेत्र हो या भोजन की आत्मनिर्भरता हो चाहे विभिन्न संसाधनों का निर्माण भारत सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर है. कार्यक्रम का संचालन श्री यज्ञ नाथ पांडेय द्वारा किया गया. स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने अनेक कार्यक्रमों को भी प्रस्तुत किया.
समस्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं प्राध्यापकगण कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *