चंदौली सांसद ने शहीद दिवस कार्यक्रम का किया बहिष्कार

कहा पैसा देने के बाद भी नहीं लगवाई गई मूर्ति, पीडीए के शहीदों का अपमान नहीं सहा जायेगा
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के धानापुर शहीद दिवस कार्यक्रम का सांसद वीरेंद्र सिंह ने बहिष्कार कर दिया, कहा मूर्ति लगाने के लिए जिलाधिकारी को अपनी निधि से दस लाख रुपए दिए हैं. उसके बावजूद भी समिति के लोग मूर्ति नहीं लगवाने दे रहे हैं. पीडीए के लोगों को बराबरी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है. पीडीए के शहीदों का अपमान नहीं सहा जायेगा
आज धानापुर कस्बा मे 16 अगस्त 1942 थाना कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहीद दिवस का आयोजन किया जाता है. जिसमे पूरे जनपद के सभी दलों के नेता, अधिकारी व क्षेत्रीय लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता है. इस कार्यक्रम का चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बहिष्कार कर दिया है. उन्होंने कहा कि पीडीए के शहीदों का अपमान नहीं सहा जायेगा, आजादी कि लड़ाई मे 16 अगस्त 1942 मे धानापुर क्षेत्र के क्रांतिकारियों ने थाने पर तिरंगा फहराने के दौरान कई लोग शहीद हुए थे, लेकिन यहाँ बीजेपी विधायक सुशील सिंह द्वारा सिर्फ एक बिरादरी के तीन लोगों कि प्रतिमा लगाई गयी है, जिससे अन्य शहीदों का अपमान हो रहा है.
सांसद ने बताया कि मैंने मूर्ति लगाने के लिए जिलाधिकारी को अपनी निधि से दस लाख रुपए दिए हैं. इसके बावजूद बीजेपी के नेताओं के दबाव मे समिति के लोग मूर्ति नहीं लगवाने दे रहे हैं. जिससे पीडीए के लोगों को बराबरी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है.
धानापुर थाना गोली कांड में मारे गए शहीदों को आज श्रद्धांजलि दी गई. जिसमें जिले भर के जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम किया. सांसद बीरेंद्र सिंह ने शहीद पार्क पहुंचकर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस मौके पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव, राजेश यादव, रामजन्म यादव, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,नफीस अहमद, राजीव यादव, मुन्ना सिंह, सुनील यादव, दुलारे कन्नौजिया, महंगू राम, राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।