चौबीस साल की उम्र में असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर आचार्य यदुनायक ने बढ़ाया जिले का मान

1dc2c763f21e
मसौनी गांव निवासी पूर्व विधायक राजित प्रसाद यादव के पौत्र और फ़िल्म अभिनेता डॉ. भारत भूषण यादव के पुत्र हैं यदुनायक

रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन

चंदौली। सदर ब्लॉक के मसौनी गांव निवासी पूर्व विधायक राजर्षि राजित प्रसाद यादव के पौत्र आचार्य यदुनायक उर्फ संबित भूषण ने एशिया में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालय, ग्वालियर मध्य प्रदेश में मात्र 24 वर्ष की आयु में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अंतिम रूप से चयनित होकर जिले का सम्मान बढ़ाया है।  



मालूम हो कि आचार्य यदुनायक की शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से हुई है!आचार्य यदुनायक की इस उपलब्धि से जनपद वासियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। इन्होंने अभी हाल ही में योग विषय से नेट परीक्षा पास किया एवं इनके द्वारा लिखित भक्ति योग के ऊपर दो ग्रंथों का विमोचन हुआ है। दूरभाष पर हुई बातचीत में आचार्य यदुनायक ने बताया कि अपने जीवन की अब तक की यह सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि मैं अपने पूज्य दादाजी राजर्षि राजित प्रसाद यादव से प्राप्त संस्कार को समर्पित करता हूँ। 

आचार्य यदुनायक की इस उपलब्धि पर राम प्रताप यादव, स्वामी ब्रह्मांड भैरव शरण, डॉ.अनवर हुसैन, हरिद्वार यादव, मारकण्डेय यादव, डॉ.निधिश यादव, प्रो.राकेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, हुकमचंद यादव, शिवपूजन सिंह, डॉ.संजय यादव, डॉ.आर.बी. यादव, डॉ.राजेश निषाद, डॉ.धर्मराज यादव आदि लोगों ने प्रसन्न्ता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें