सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को ससम्मान दी विदाई

ef999316f3f5
चन्दौली। जनपद में तैनात 07 पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति पर शिविर पुलिस लाईन सभागार में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें अधिवर्षता पूर्ण कर चुके सभी पुलिसकर्मियों को ससम्मान विदाई दी गई।


फोटो :चन्दौली शिविर पुलिस लाईन सभागार  में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर विदा करते सीओ रघुराज


अधिवर्षता पूर्ण कर चुके उ0नि0 नागरिक पुलिस लक्ष्मण सिंह, उ0नि0 नागरिक पुलिस मो0 नईमुद्दीन, उ0नि0 नागरिक पुलिस भरत राय, उ0नि0 नागरिक पुलिस शमशेर बहादुर सिंह, उ0नि0 नागरिक पुलिस छोटेलाल, उ0नि0 नागरिक पुलिस रामकुँवर व फॉलोवर सरल प्रसाद को फूल-माला पहनाकर विदा किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें