लंबे समय से फरार इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

368c72915c28
चन्दौली। थाना शहाबगंज पुलिस ने गोवध के एक मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सरवन कुमार उर्फ श्रवण पुत्र सेवालाल निवासी ग्राम बसिला, थाना एवं जनपद चन्दौली है। उसके विरुद्ध थाना शहाबगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 118/2025 में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को थाना कासना क्षेत्र स्थित जे.आर.बी. इंटरप्राइजेज, जनपद गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले कथित गौतस्करी गिरोह के साथ जुड़ा हुआ था। उसका काम गोवंश से लदे वाहनों के आगे चलकर रास्ते की निगरानी करना और पुलिस की गतिविधियों की सूचना देना था। इसके एवज में उसे गिरोह से आर्थिक लाभ मिलता था। 
आरोपी ने यह भी बताया कि वह कभी-कभी गिरोह के सदस्यों को बैंक और नकद के माध्यम से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराता था। उसने यह भी कहा कि गिरोह से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसने इस गतिविधि से दूरी बना ली और वर्तमान में नोएडा में रहकर रोजगार कर रहा है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मारपीट, गोवध, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मामलों में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राजेन्द्र नाथ सिंह, उपनिरीक्षक अमित मिश्रा, हेड कांस्टेबल इरशाद अंसारी तथा कांस्टेबल आफताब अहमद, नियाज अहमद, विपुल वर्मा और बृजेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *