पंद्रह हजार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

24de066dc279
चंदौली, सटीक संवाद। जिले की थाना बबुरी पुलिस द्वारा पंद्रह हजार के इनामिया संजय कुमार पुत्र स्व0 सुमेर प्रसाद निवासी ग्राम खरगीपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र-40 वर्ष को शुक्रवार को खुरूहुजा के पक्का नारा ओपेन जिम के पास से 09.55 बजे दबोच लिया गया. वहीं अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है.

बता दें कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा चलाये जा रहे वांछित / वारण्टियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी सूर्यप्रकाश मिश्रा मय बबुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 21/25 धारा 105 बी0एन0एस से सम्बन्धित वांछित 15000 के इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सूर्य प्रकाश मिश्रा प्रभारी निरीक्षक, नि0 विभुतिनरायण राय, उ0नि0 अजय कुमार यादव, का0 अशोक यादव, का0 विशाल गिरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *