दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया जलालपुर

965b19f11385

हमलावरों ने फार्म में सो रहे युवक पर झोंकी ताबड़तोड़ गोलियां, पुरानी रंजिश बनी मौत का कारण 

चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव 5 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। फार्म हाउस पर सो रहे 28 वर्षीय विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सीसीटीवी का DVR भी ले लिया, ताकि सबूत नष्ट हो जाएं। 

विशाल सिंह जलालपुर गांव के अजीत सिंह के छोटे पुत्र थे और सरसों कटाई के बाद फार्म हाउस पर सो रहे थे। खेतों से आए अज्ञात बदमाशों ने उनके सिर या कनपटी पर ताबड़तोड़ गोलिया झोंक दी और भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और एएसपी अनंत चंद्रशेखर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया। 

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने फार्म हाउस की जांच की और DVR चोरी होने की पुष्टि की। पुरानी रंजिश कारण मानी जा रही है, क्योंकि पिता अजीत सिंह का भी दो साल पहले देहांत हो चुका है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार के अनुसार गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। मृतक के बड़े भाई के तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed