नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल

14ce3416de77

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया,संभवतः बीजेपी से बनेगा मुख्यमंत्री 


बिहार। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है और राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।वे दिल्ली शिफ्ट हो रहे हैं, जबकि नया मुख्यमंत्री संभवतः बीजेपी से बनेगा।

अभी आधिकारिक इस्तीफा नहीं हुआ है, लेकिन अप्रैल तक परिवर्तन तय माना जा रहा है। नीतीश कुमार ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे राज्यसभा जाकर जीवन की अधूरी इच्छा पूरी करेंगे और नई सरकार को मार्गदर्शन देंगे। जेडीयू कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन फैसला अंतिम है।
राज्यसभा चुनाव के नतीजे 16 मार्च को आएंगे, उसके बाद नई सरकार बनेगी।संभावित नया सीएम बीजेपी के सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय जैसे नाम चर्चा में हैं।जेडीयू को डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है। यह बिहार में पहली बार होगा जब बीजेपी सीएम बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *