गंगा में मछली मारने गया वृद्ध लापता, डूबने से मौत की आशंका

मारूफपुर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम गंगा में खोजती रही लाश, नहीं चला पता
रिपोर्ट -राकेश यादव रौशन
चंदौली, मारूफपुर 15 सितंबर, 2024 रविवार । क्षेत्र के बड़गावा गांव में शनिवार को मछली मारने गए लालमुनी निषाद (65) नामक वृद्ध कहीं लापता हो गए। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आए तो घर वालों के द्वारा इसकी सूचना 112 नम्बर पर कॉल करके दी गई। मारूफपुर पुलिस चौकी के एसआई अश्विनी राय ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर लापता लालमुनी की नाव द्वारा गंगा में काफी खोजबीन की गई, किंतु कोई पता नहीं चला।
घटना की जानकारी समाजसेवी तस्लीम खान द्वारा एनडीआरएफ की टीम को दी गई तो वे उसके प्लाटून कमांडो संजीव सिंह भी रविवार को दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। नाव के द्वारा एनडीआरएफ की टीम द्वारा गंगा में लाश खोजने की जीतोड़ कोशिश की गई, किंतु समाचार लिखे जाने तक इसमें कोई सफलता नहीं मिली थी।
इधर मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मौके पर बड़गावा घाट पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई थी।