चंदौली में भीम आर्मी सदस्यता अभियान का आयोजन

88937caecd46
दो दर्जन लोगों ने ली सदस्यता, संगठन के मूवमेंट को आगे बढ़ाने की दिलाई गई शपथ 

चंदौली। जनपद के सकलडीहा तहसील अंतर्गत फगुईया गांव में भीम आर्मी प्रमुख के आवाहन पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को सदस्यता जोड़ो अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों ने सदस्यता ली। साथ ही सभी को संविधान के अंर्तगत कार्य करने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम की शुरूआत लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्या और भीम आर्मी जिला संयोजक उपेन्द्र गाडगे ने संयुक्त रूप से बुद्ध और डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।



श्री आर्या ने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन भारत में एक बहुजन सामाजिक संगठन है।यह संगठन किसी धर्म विशेष, व्यक्ति विशेष, समुदाय विशेष या पार्टी विशेष को बढ़ावा देने के लिए नहीं बनाया गया बल्कि मानव उत्थान, देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने और उन्नति के मार्ग को प्रस्तुत करने के लिए बनाया गया है। जाति-धर्म,धन-संपत्ति या शक्ति को बढाबा देने के लिए नहीं बना बल्कि स्वतंत्रता के लिए है। मानवीय गरिमा में सुधार के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर कार्य करते हुए देश में सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन करने के लिए बना हैं।



आनन्द कुमार (पूर्व बैंक मैनेजर)ने कहा कि यह संगठन संविधान के अंर्तगत कार्य करता है। जो देश के प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों की रक्षा की उम्मीद संविधान से करता है। मिशन भीम आर्मी का पेशित मिशन दलित की गरिमा को बनाए रखने या बहाल करने के लिए टकराव पर आधारित सीधी कार्रवाई है।शिक्षण संस्थाओं में बहुजन छात्र-छात्राओं को कथित जातिवादी मानसिकता और उत्पीड़न से बचाने के लिए भीम आर्मी ने अब देश भर के दलित युवाओं को अपने संगठन की युवा शाखा से जोड़ने का ऐलान किया है। इसके लिए संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर ने बाकायदा ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया है। साथ ही संगठन की छात्र शाखा को ‘भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन’ नाम दिया है।

जितेंद्र कनौजिया ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकारें देश की शिक्षा प्रणाली को बदलने और निजीकरण करने की कोशिश कर रही है। सार्वजनिक कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में आरक्षण खत्म करने का प्रयास भी हो रहा है। दलित छात्र जातिवादी मानसिकता और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।इसका ताजा उदाहरण आईआईटी-रुड़की में बहुजन समाज की लड़कियों के साथ हुए उत्पीड़न का मामला है, जिन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई भीम आर्मी लड़ रही है।

वहीं उपेन्द्र गाडगे जिला संयोजक ने कहा कि सदस्यता जोड़ों अभियान फिलहाल यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, और हरियाणा में शुरू किया गया है और जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में भी इसकी शुरुआत होगी। इस दौरान बनवारी बनवासी, सुनील कुमार, धर्मवीर भारती, राजेश, अरूण, सूर्यकांत, रविकांत, विशाल, सत्यम, अभिषेक , छोटू, दिनेश, रामाश्रय, हरिश्चंद्र सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें