रामजनम पहलवान की याद मे पूर्वांचल कुश्ती दंगल मे पहलवानों ने दिखाया दमखम

खेल जगत
चंदौली,
सकलडीहा l सलेमपुर गांव में रामजनम पहलवान के यादगार दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को देर शाम तक पूर्वांचल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न जनपद के प्रतिभागी पहलवानों ने दमखम के साथ कुश्ती दंगल में जोर आजमाइस किया।

 उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा और एसडीएम न्यायिक विकासधर ने पहलवानों को हाथ मिलाकर प्रतियोगिता शुरू कराया। इस मौके पर कमेटी की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र और मालाफूल से सम्मानित किया गया।

कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर सुबह से ही पहलवानों का जमावड़ा होने लगा था। फाइनल कुश्ती प्रतियोगिता चकिया अखाड़ा के पहलवान शमशेर और बेलवानी अखाड़ा के पहलवान मंटू पहलवान के बीच 24 हजार की हुई। पहलवानों ने दमखम के साथ कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजमाया। दंगल प्रेमियों की तालियों की गड़गड़ाहट पहलवानों का उत्सावर्धन करते रहा। नामी गिरामी पहलवानों ने अपने कला कौशल से सबको बांधे रखा।

उपजिलाधिकारी अनुमप मिश्रा और एसडीएम न्यायिक विकाशधर ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता भारत की संस्कृति है। मेरी माँटी मेरा देश के तहत इस कला को देश विदेशों में भी पहचान मिली है। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए मालाफूल पहनाकर सम्मानित किया। अंत में कमेटी की ओर से एसडीएम सहित अन्य अतिथियों को मालाफूल और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय कोच मुनीलाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिदास यादव,श्याम नारायण राजभर, सियाराम यादव, नीरज चौबे,शशीकांत सिंह, अनिल यादव,अनिल पासवान, संजय पांडेय,केशव राजभर, दिनेश यादव, श्याम बहादुर भारती,अरविंद पाठक,चंद्रिका यादव, विजय प्रसाद, रमेश राय, धर्मपाल, महंगी मास्टर, श्याम लाल यादव, शिवपूजन कवि, मुन्नीलाल, राजेश गिरी, रविकांत चतुर्वेदी, दीपक चौहान,रामजीत चौहान शिवपूजन कवि, मुक्तेश्वर पहलवान आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *