चंदौली के धरहरा में मिलेगी आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सा

बनेगा 50 शैय्या का एकीकृत आयुष चिकित्सालय
चंदौली,सकलडीहा। विकास खण्ड के धरहरा गांव में जल्द बनेगा 50 सैय्या का आयुष चिकित्सालय। इसके लिए जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहित कर विभाग को आवंटित कर दिया है। विभाग के द्वारा जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य कराया जएगा। यह अस्पताल 30 करोड़ की लागत से .500 हेक्टेयर में बनेगा। आयुष पद्धति से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
फ़ोटो-पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेन्द्र नाथ पांडेय से मिलकर आयुष चिकित्सालय को लेकर चर्चा करते हुए प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता अमित सिंह की मांग पर पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय धरहरा में आयुष चिकित्सालय की शासन से स्वीकृति दिलाई थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने कहा कि धरहरा गांव में केंद्रीय मंत्री के पहल पर वैसे तो कई विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए है।लेकिन अब आयुष चिकित्सालय के निर्माण से गांव एक और कीर्तिमान स्थापित कर लेगा।
आसपास के गांव के लोगो को इलाज के लिए अब दूर नही जाना होगा। जिससे उनका पैसा और समय दोनों की बचत होगी।
वही ग्राम प्रधान स्वेता सिंह ने बताया कि धरहरा गांव विकास के नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है।पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय का आभार जताया। कहा कि यह अस्पताल गरीबो और जरुतमन्दों के लिए वरदान साबित होगा।