भाजपा की सरकार बनी तो पिछड़ों वंचितों का अधिकार छीन जायेगा: बाबू सिंह कुशवाहा

ec15bef9920c
चंदौली,
सकलडीहा। भाजपा की सरकार में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। क्योंकि इनकी सरकार बनी तो बाबा साहब द्वारा दिया गया गरीब दलित पिछड़े शोषित वंचितों का अधिकार छीन जायेगा। ये लोग अमीरों को और अमीर बना रहे है। गरीबों को और गरीब बना रहे है। उक्त विचार इंडी गठबंधन के सपा प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह के समर्थन में सकलडीहा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा। इस मौके पर जनअधिकार पार्टी के प्रत्येक सदस्यों को सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।

फोटो: सकलडीहा कृष्णा लॉन में सभा को सम्बोधित करते हुए जनअधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा

जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज हमे जो बोलने व पढ़ने का मौका मिला है। यह बाबा साहब डा. आम्बेडकर के संविधान से मिला है। आज भाजपा देश में लोकतंत्र पर पाबंदी लगाने के लिये संविधान को तोड़ने की साजिश रच रहा है। जिससे गरीब पिछड़े दलित और शोषित वंचित के बेटा बेटी और महिलाओं का अधिकार छीन जायेगा। 

इस लिये हम सभी सजग होकर इंडी गठबंधन को मजबूत करते हुए लोक सभा प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह को चुनाव जीता का संविधान को बचाने का काम करे। वही विरेन्द्र सिंह लोक सभा प्रत्याशी ने कहा कि आज हम जो कुछ है बाबू सिंह कुशवाहा की देन है। वही विधायक प्रभु नारायण सिंह ने कहा कि हर वर्ग का भला इंडी गठबंधन के मजबूती पर होगा।
 इस मौके पर कांग्रेज प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना,सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,जेएपी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मौर्या, इंदू मेहता, डा.काशीनाथ मौर्य, गनेश भारती,दिलीप गुप्त आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *