पत्रकार के साथ दुव्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन हुआ लामबंद

265ffd16f262
बीडीओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर एडीओ पंचायत को ब्लॉक से हटाने और उसकी संपत्ति की जॉच कराने पर अड़ गए पत्रकार 

चंदौली। जिले के शहाबगंज ब्लॉक में एडीओ पंचायत के द्वारा पत्रकार से दुर्व्यवहार को लेकर सोमवार को बीडीओ कार्यलय के सामने उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं एडीओ पंचायत को तत्काल ब्लॉक से हटाने और उसकी संपत्ति की जॉच कराने पर अड़ गये 


फोटो : शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए उपजा के पत्रकार 


विदित हो की बीते दिन शुक्रवार दिनांक 26 जुलाई 2024 को उपजा के चकिया तहसील इकाई के वरिष्ठ पत्रकार लोकेश पांडेय द्वारा एक खबर प्रकाशित करने को लेकर शहाबगंज ब्लॉक के एडीओ पंचायत अरविंद कुमार सिंह ने दुर्वायवहार किया। जिनकें बातों से पत्रकार आहत हुए और उन्हें उनकी बातों से बहुत ठेस पहुंची। जिसे लेकर उपजा के पत्रकारों में काफी आक्रोश दिखा। 



सोमवार को ब्लॉक परिसर में इकठ्ठा हो कर एडीओ पंचायत को ब्लॉक से हटाने व उनकी संपत्ति का जांच करने पर अड़ गए। पत्रकारों ने दोपहर दो बजे से पहले उच्चाधिकारियों को निर्णय लेने का समय दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने पत्रकारों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। 

परंतु पत्रकारों ने एडीओ पंचायत अरविंद सिंह को ब्लॉक से निष्कासित करने पर अड़ गए। काफी प्रयासों के बाद डीपीआरओ ने मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर दो दिन के अंदर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया। तब जाकर उपजा के पत्रकारों ने धरना को समाप्त किया। 

इस दौरान उपजा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहां की किसी अधिकारी के द्वारा खबर लिखने को लेकर किसी पत्रकार को अपमानित करने की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती है। हम उपजा के एक एक साथी इसका प्रतिकार करेंगे। और जब तक एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्यवाही नही हो जाती हम शांत बैठने वालों में नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *