चंदौली में धडल्ले से बिक रहा गांजा, लगाम लगाने में पुलिस पूरी तरह से फेल

एडीजी पीयूष मोर्डिया का आदेश भी ठेंगे पर 

गांजा बिक्री का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है विडियो

चन्दौली,अलीनगर। थाना क्षेत्र के साहूपुरी में आटो स्टैंड पर लस्सी व पान की दुकान से खुले आम गांजा बेचने का कारोबार चल रहा है।जबकि एनडीआरएफ कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर स्थित पाल जी लस्सी व पान भंडार से गांजा बेचने का वीडियो वायरल हुआ हैं।



बिदित हो कि अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने जिले की पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में हालिया ही समीक्षा बैठक लिया है। जिसमे जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियो को अपराध एवम् अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाई हेतु शख्त निर्देश दिया है। फिर भी मादक पदार्थों (गांजा)की अवैध बिक्री पर लगाम लगाने में अलीनगर थाने की पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

एनडीआरएफ कैम्प से मात्र 100 मीटर की दूरी पर बिकता है गांजा 

एनडीआरएफ कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर स्थित पाल जी लस्सी व पान भंडार से गांजा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। ऐसे में पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशान उठने लगा है। खुलेआम गांजा की तस्करी करने वाले तस्करों पर नजाने पुलिस की नजर कब पड़ेगी?

जानें इस सम्बंध में लोगों का क्या कहना है?
 गांजा की मनमानी बिक्री पर लोगो ने कहा कि थाने के इंस्पेक्टर खुद पैसा लेकर गांजा की बिक्री करने की छूट देते हैं। कभी कभी मामला आला अधिकारियों के संज्ञान मे आने पर धर पकड़ कर कार्यवाही की जाती है बावजूद इसके कुछ दिनों बाद ही पुनः गांजे बेचने का कारोबार जारी हो जाता है। ऐसे में गांजा बिकवाने वाले का थाने पर महीने पैसा बंधा होता है, वह दो चार सौ रूपये देकर किसी से गांजा बेचवाते है। गांजा तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लग पाना मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *