आजमगढ़ से चोरी हुई बाइक चंदौली में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट के साथ युवक गिरफ्तार

अपराध
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेण्डर प्लस बाइक, एक वीवो मोबाइल फोन और 400 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को अपरान्ह 2:40 बजे मुगलसराय पुलिस जीटीआर ब्रिज से चहनिया की ओर जाने वाले मार्ग पर राममंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीआईपी गेट की तरफ से चहनिया की ओर बाइक से आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम राजन राय (20) पुत्र विशेश्वर राय, निवासी ग्राम सेवड़ी मड़ई, थाना बलुआ, जनपद चंदौली बताया।
पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो युवक उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। बाइक पर लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट UP67BR5507 को ई-चालान एप के माध्यम से चेक किया गया, लेकिन उसका कोई विवरण नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने चेचिस नंबर MBLHAW231RHB90208 और इंजन नंबर HA11E8RHB56779 के आधार पर जांच की तो बाइक का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर UP61BJ5361 और वाहन स्वामी का नाम निशांत प्रजापति पुत्र वीरेंद्र प्रजापति, निवासी इनारुपुर, जनपद गाजीपुर सामने आया।
पुलिस ने वास्तविक वाहन स्वामी से मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनकी बाइक पिछले वर्ष चोरी हो गई थी। इस संबंध में उन्होंने 22 फरवरी 2025 को थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ में मु0अ0सं0 16/2025 दर्ज कराया था। यूपी कॉप एप के माध्यम से मुकदमे का सत्यापन करने पर बाइक के चोरी होने की पुष्टि हुई।
पूछताछ में आरोपी राजन राय ने पुलिस को बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल पिछले वर्ष आजमगढ़ से चोरी की थी। पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए उसने बाइक की वास्तविक नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी।
इसके बाद पुलिस ने चोरी की बाइक को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 0466/2026, धारा 317(2)/336(3)/338/340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सतीश प्रकाश, हेड कांस्टेबल नन्दलाल सरोज, कांस्टेबल बन्टी सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *