शौचालय में मृत मिली महिला, मायका वालों ने हत्या का लगाया आरोप

0994d300e13a
चंदौली,
मुगलसराय। कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार की सुबह शौचालय में 35 वर्षीय महिला नुसरत बानो का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं मायकेवालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजकर अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।

गोपालपुर गांव निवासी मोहम्मद फारुक की पत्नी नुसरत बानो शौचालय में गई। काफी देर तक बाहर नही निकली तो परिजनों ने उसकी तलाश की। शौचालय में गए तो वहां वह मृत अवस्था में पड़ी मिली l वाराणसी में बजरडीहा स्थित मायके में नुसरत बानो की मौत की खबर दी गई। सूचना पर रोते बिलखते मायके के लोग पहुंचे। मायके वाले पति पर हत्या का आरोप लगाने लगे। इसकी जानकारी मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी हुई।
 इस सम्बन्ध में कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर अंत्य परिक्षण हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया है। वहीं मायका पक्ष के तहरीर पर पति को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *