एसपी से मिला भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल

53860e2da89c
चन्दौली l भारतीय किसान मजदूर सयुक्त यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधिक्षक चन्दौली से बुधवार को मिलकर संगठन के मंडल संगठन मंत्री का नाम मुकदमा से निकलवाने के लिए एक पत्रक दिया l वहीं कहा कि जांचोपरान्त दोषी पाये जानें पर कार्यवाही की जाय अन्यथा फर्जी पाये जाने पर मुकदमे से नाम निष्कासित करने की मांग किया l

फोटो : पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंदौली के सामने खड़े किसान नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल


भारतीय किसान मजदूर सयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव नें बताया कि उक्त संगठन के पदाधिकारी मण्डल संगठन मंत्री वाराणसी दुर्गेश सिंह को उनके ही गांव के एक व्यक्ति द्वारा मारपीट किये जाने को लेकर उनके विरुद्ध थाना धीना पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है जबकि प्रार्थी घटना के दिन गांव पर नहीं था l निर्दोष व निराधार है जिसे फर्जी ढंग से साजिशन फसाया जा रहा है l



पत्रक देने वालो मे जिलाध्यक्ष चन्दौली शेषनाथ यादव,जिला महासचिव चन्दौली राम आशीष शर्मा उर्फ गुडडू, मण्डल सलाहकार वाराणसी पिन्टू पाल,तहसील संगठन मंत्री सकलडीहा कृष्ण कुमार यादव उर्फ छौटू,ब्लॉक अध्यक्ष चहनिया रामप्रकाश, न्याय पंचायत सलेमपुर संगठन मंत्री अखिलेश यादव उर्फ गोलू,अखिलेश यादव उर्फ गुडडू,मण्डल प्रवक्ता वाराणसी राकेश पाण्डेय उर्फ राजेश,रामअवध यादव सहित अन्य मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *