सकलडीहा इण्टर कॉलेज के सामने फील्ड को स्टेडियम में विकसित किया जाए -पिंटू पाल

7ed50292ff8a

खेल अभ्यास का एक मात्र स्थान, क्षेत्र के प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, अनुशासित एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा

चंदौली जिले के सकलडीहा इण्टर कॉलेज के सामने फील्ड को स्टेडियम में विकसित करने और उसपर खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रैक, दर्शक दीर्घा, चेंजिंग रुम, शौचालय, पेयजल, प्रकाश जैसी व्यवस्थाएं कराने की मांग को लेकर पिंटू पाल के नेतृत्व में किसान नेताओं ने खेल मंत्री के नाम एसडीएम कुंदन राज कपूर को ज्ञापन सौंपा।

पिंटू पाल ने बताया कि क्षेत्र के खिलाड़ियों युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए यह एक प्रमुख स्थान है। इस फील्ड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं एवं ग्रामीण युवा क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी एथलेटिक्स आदि खेलो का अभ्यास करते हैं, किन्तु किसी प्रकार की मूलभूत खेल सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण उनकी प्रतिभाएं विकसित नहीं हो पा रही है, और क्षेत्र में खेल स्टेडियम के अभाव के कारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी पीछे रह जाते हैं।

खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान, रनिंग ट्रैक, दर्शक दीर्घा, चेंजिंग रुम, शौचालय, पेयजल, प्रकाश जैसी व्यवस्थाएं कराने की मांग किया और कहा कि इससे क्षेत्र के प्रतिभाओं को मंच मिलेगा साथ ही क्षेत्र का नाम जनपद और प्रदेश स्तर पर रौशन होगा।  स्टेडियम का निर्माण नशा एवं कुरीतियों से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ अनुशासित एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *