किसान नेता पिंटू पाल के प्रयास से सकलडीहा में सीसी मार्ग का निर्माण प्रारंभ

b5b999c0bbdb

बीते दिनों किया गया था धरना प्रदर्शन, व्यापारियों ग्रामीणों में खुशी का माहौल 

सकलडीहा,(चंदौली)। कस्बा के अंबेडकर तिराहे से स्टेशन जाने वाली मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर व्यापारियों, ग्रामीणों सहित राहगीरों में खुशी का माहौल है। इसके लिए बीते दिनों किसान नेता पिंटू पाल के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना देकर विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। 

सेक्टर नंबर 1 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी व किसान नेता पिंटू पाल ने बताया कि वह अपने सेक्टर सहित जनपद व मंडल स्तर की किसी भी समस्याओं को लेकर अनवरत मुखर रहते हैं और अधिकारियों तक पहुंच कर उसका निवारण कराने के लिए तत्पर रहते हैं। 
बारिश के दिनों सकलडीहा स्टेशन मार्ग पर जलजमाव हो जाने से आवागमन काफी प्रभावित होता था, जिसको लेकर अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। बावजूद ध्यान नहीं देने पर किसान यूनियन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना  प्रदर्शन कर विरोध जताया गया था। उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन देकर सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और संबंधित अधिकारियों द्वारा धरना समाप्त कराया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *