फर्जी एनकाउंटर में महारत हासिल करने वाली योगी सरकार अपराधियों का बढ़ा रही मनोबल-ठाकुर प्रसाद

67c7e42cb6d7
अमेठी में दलित शिक्षक परिवार की सामूहिक हत्या करने वालों को गिरफ्तार किया जाए,फतेहपुर की प्रिया मौर्य को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया जाए तथा वाराणसी के नितेश मौर्य के हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए:- इंकलाबी नौजवान सभा
चंदौली 4 अक्तूबर। अमेठी में दलित शिक्षक परिवार की सामूहिक हत्या हो,खागा फतेहपुर की प्रिया मोर्य को आत्महत्या के लिए स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा उकसाए जाने का मामला हो या वाराणसी के दादूपुर निवासी नितेश मौर्य की जलाकर हत्या करने के बाद हाथ पैर काट देने का मामला हो यह घटनाएं यह बता रही हैं की योगी सरकार की कानून व्यवस्था कठघरे में है उक्त बातें आज चंदौली जिला मुख्यालय स्थित बिछिया धरना स्थल पर इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा दिए गए एकदिवसीय धरने के दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा प्रदेश अध्यक्ष कामरेड ठाकुर प्रसाद में कहीं.

इंकलाबी नौजवान सभा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर में महारत हासिल करने वाली योगी सरकार की पुलिस की कार्यप्रणाली ही अपराधियों का मनोबल बढ़ा रही है यही वजह है की लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ बलात्कार तथा हत्या तक की घटनाएं हो रही हैं साथ ही दलित पिछड़ों के हत्याओं की प्रदेश में बाढ़ आई हुई है.
 उन्होंने जिक्र करते हुए कहा की रायबरेली की पुलिस दलित शिक्षक सुनील कुमार की पत्नी द्वारा दिए गए छेड़छाड़ के प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से कार्यवाही की होती तो चार निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सकती थी जिसमें दो नौनिहाल बच्चे हैं.
सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा जिला अध्यक्ष कामरेड श्रवण मौर्य ने कहा कि खागा फतेहपुर की प्रिया मौर्य को,स्कूल बस के ड्राइवर द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत पर स्कूल के प्रिंसिपल ने इतना अपमानित किया की उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा इसके लिए प्रधानाचार्य दोषी है और पुलिस उसको बचाने में लगी हुई है.
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा जिला सचिव कामरेज रामायण राम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के अंदर नितेश मौर्य की जलाकर हत्या करने के बाद हाथ पैर काटा जाता है तब भी पुलिस इसे आत्महत्या बनाने की साजिश रच रही है,सोचने वाली बात है की जो व्यक्ति आग में जल गया हो वह अपना हाथ पैर कैसे काट लेगा.
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य कामरेड शशिकांत सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में आंदोलन की ताकतों का दमन करने की कोशिश योगी सरकार कर रही है सीतापुर जिले में जिला पंचायत सदस्य,भाकपा(माले)राज्य स्थाई समिति के सदस्य एवं सीतापुर जिला सचिव कामरेड अर्जुन लाल को जिला बदर करना, लखीमपुर खीरी के पार्टी माले राज्य कमेटी सदस्य कामरेड रामदरस को पुराने मुकदमे का हवाला देकर गिरफ्तार करना तथा पार्टी के चंदौली जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान की चंदौली पुलिस द्वारा निगरानी करना इस बात का उदाहरण है. उन्होंने कहा की भाकपा(माले) दमन का मुकाबला करेगी तथा जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी करेगी.
धरना स्थल पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के बतौर आए नायब तहसीलदार को माननीय राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया.
धरना तथा सभा को अखिल भारतीय किसान महासभा जिला सचिव कामरेड किस्मत यादव योगेंद्र प्रसाद, राकेश मौर्य, प्रमिला मौर्य, श्यामदेई ,कुबेर मौर्या, राजेश मौर्य, अच्छेलाल सोनकर साहित्य तमाम लोगों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें